राजनीति

लॉकडाउन ब्रेकिंग : 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, राज्य सरकार ने कलेक्टरों को दिया निर्देश…जिले की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर लेंगे लॉकडाउन पर फैसला


छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने इस बाबत कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक में ली गई |

आपको बता दें कि पिछले कैबिनेट की बैठक में 7 दिनों के लिए लॉक डाउन लागू किया गया था, यानि अधिकांश स्थानों में 31 जुलाई को यह अवधि पूरी हो रही थी | जिसे अब बढ़ाकर 6 अगस्त तक कर दिया गया है। करीब 4 घंटे तक चली बैठक के बाद राज्य सरकार ने इस बाबत फैसला लिया है।

प्रदेश में बढ़े कोरोना के मामले के मद्देनजर राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बातचीत में इस बात की जानकारी दी है। जिन जिलों में संक्रमण का प्रभाव होगा, वहां कलेक्टर स्थिति के मुताबिक 6 अगस्त लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लेंगे।मंत्री चौबे ने कहा कि संक्रमण रोकना सरकार की प्राथमिकता है, त्योहार के लिए दुकान खोलना उचित नहीं है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp