LIVE UPDATE

शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर लगी कैबिनेट की मुहर!….8 साल पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों का 1 जुलाई से होगा संविलियन…इतने रुपए तक तनख्वा में होगी बढ़ोत्तरी

छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है. रमन कैबिनेट ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की मांग को मानते हुए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, 1 जुलाई 2018 को आठ साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षाकर्मियों को संविलियन करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है |

कैबिनेट के फैसले के अनुसार प्रदेश में संविलियन चरणबद्ध तरीके से लागु किया जायेगा । पहले चरण में एक लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों को संविलियन के बाद वित्तीय लाभ की सौगात मिलने लगेगी, जबकि बचे शिक्षाकर्मियों में जैसे-जैसे 8 वर्ष पूरा करते जायेंगे उन्हें वित्तीय लाभ मिलने लगेगा ।  संविलियन के बाद सभी शिक्षाकर्मियों को नियमित शिक्षकों की भांति सांतवें वेतनमान के समान वेतनमान, भत्ता एवं साथ-साथ अन्य सुविधाएं जैसे अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति और ट्रांसफर की फैसलिटी मिलेगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विलियन से शिक्षक संवर्ग के वेतन में प्रतिमाह लगभग रुपये 7 हजार से रुपये 12 हजार तक वृद्धि होगी, जिसके फलस्वरूप राज्य शासन पर लगभग 1 हजार 3 सौ 46 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार आएगा |

छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी संविलियन की मांग को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़े थे, इस चुनावी साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षाकर्मियों को तोहफा दिया है | सरकार ने संविलियन की मांग मान ली है. सरकार के इस फैसले से पहले चरण में करीब 1 लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन होगा |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
May 19, 2026
Petrol-Diesel Prices Today: देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि बीते दस जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर प्रवास पर था. इसी दौरान विकास यात्रा के कार्यक्रम में सीएम डॉ. रमन सिंह ने संविलियन करने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद आज कैबिनेट में इस पर औपचारिक मुहर लग गई. एक आंकड़े के अनुसार संविलियन का लाभ मिलने पर शिक्षाकर्मियों के वेतन में 7 से 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *