AIIMS MBBS result 2018: एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 4 स्टूडेंट्स के 100 परसेंटाइल


AIIMS MBBS result Declared: एम्स प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स नतीजे एम्स की वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। एम्स ने रोल नंबर वाइज और रैंक लिस्ट वाइज रिजल्ट जारी किया है। चार स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 98.8334496, OBC (NCL) कैटेगरी के लिए कटऑफ 97.0117712 और एससी/एसटी कैटेगरी के लिए 93.6505421 रही है।

एम्स एमबीबीएस एट्रेंस एग्जाम का आयोजन 26 मई और 27 मई को किया गया था। रिजल्ट रैंक वाइज और रोल नंबर वाइज घोषित किया गया है।

अब क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की काउंसलिंग शुरू होगी।

एम्स प्रवेश परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर स्थित 9 एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलता है। इन सभी इंस्टिट्यूट्स में करीब 807 MBBS सीटें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp