LIVE UPDATE

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत इन सीटों से BJP की जीत तय, 1 लाख से भी अधिक मतों से आगे चल रहे BJP प्रत्याशी…औपचारिक घोषणा बाकी

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं । इन सीटों पर अब बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है, सिर्फ औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है । वहीं कोरबा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है । दोपहर बाद हुए बड़े उलटफेर में बड़ी मार्जिन से आगे चल रहे भाजपा के ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से 9018 वोटों से पीछे हो गए हैं ।

लोकसभा की 11 सीटों में से अब 9 पर भाजपा आगे है। वहीं बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दीपक बैज लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे ज्यादा मतों के साथ भाजपा के दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से सुनील सोनी, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और सरगुजा सीट से भाजपा की रेणुका सिंह जीत दर्ज कर चुकी है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

•    बस्तर लोकसभा : कांग्रेस के दीपक बैज को 40507 वोटों की बढ़त।

    •    बिलासपुर लोकसभा : भाजपा के अरुण साव को 117837
वोटों से आगे

    •    दुर्ग लोकसभा : भाजपा के विजय बघेल 323731 वोटों से आगे

    •    जांजगीर लोकसभा : भाजपा के गुहाराम अजगले 76573 वोट से आगे।

    •    कांकेर लोकसभा : भाजपा के मोहन मंडावी 1821 वोटों से आगे

    •    कोरबा लोकसभा : कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 9018 वोटों से आगे।

    •    महासमुंद लोकसभा : भाजपा के चुन्नी लाल साहू 76270 वोटों से आगे। 

    •    रायगढ़ लोकसभा : भाजपा की गोमती साय 65934 वोटों से आगे।

    •    रायपुर लोकसभा : भाजपा के सुनील सोनी 284776 वोटों से आगे।

    •    राजनांदगांव लोकसभा : भाजपा के संतोष पांडेय 106300 वोटों से आगे।

    •    सरगुजा लोकसभा : भाजपा की रेणुका सिंह 146630 वोट से आगे।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *