LIVE UPDATE

Big Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की सोनिया गांधी से इस्तीफे की पेशकश, हार की ली नैतिक जिम्मेदारी….पार्टी जल्द ले सकती है फैसला

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चुनाव अभियान में कहा था कि जनता मालिक है. आज जनता ने अपना फैसला दे दिया है. मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं. हमारे जो उम्मीदवार लड़े, उनका धन्यवाद करता हूं. हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. हमें मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में मोदी जीते हैं. उन्होंने कहा कि आज फैसले का दिन है. मैं इस फैसले को कोई रंग नहीं देना चाहता. आज कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इसके पीछे क्या वजह मानता हूं, फैसला है कि मोदी देश के पीएम होंगे. इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी जीती हैं. मैं चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जी बहुत प्यार से अमेठी की देखभाल करें. उन्हें जीत के लिए बधाई, राहुल गांधी ने हार मान ली लेकिन अभी निर्वाचन आयोग ने अमेठी के रिजल्ट की घोषणा नहीं की है |

अब तक के रुझानों में एनडीए 346 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 93 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस अपने दम पर 7 जीतें जीत चुकी है और 43 पर आगे चल रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के सामने की अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की. हालांकि सोनिया और वरिष्ठ नेताओं ने समझाया कि पार्टी फोरम में बात रखनी चाहिए. इसके बाद  राहुल गांधी रुके. एक हफ्ते में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें राहुल इस्तीफे की पेशकश करेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *