LIVE UPDATE

मुनगा से हरियर होगा कबीरधाम….IAS अवनीश शरण ने अधिकारियों को पौधा लगाने दिए निर्देश….मानसून से पहले लगाए जाएंगे 92 हजार पौधा

मानसून से पहले कबीरधाम जिले में हरियर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर मुनगा के पौधे का रोपण किया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसके लिए सभी अधिकारियों को मुनगा पौधा रोपण के लिए निर्देश दिया है |

बताया जा रहा है कि कबीरधाम जिले में 92 हजार मुनगा के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के पांच शासकीय नर्सरियों में 92 हजार मुनगा के पौधे तैयार कर लिए गए है। इस कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में कुल 4 लाख 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने बताया कि मानसून आने के बाद जिले में एक बड़े अभियान के रूप सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केन्द्रों के आसपास खाली भूखंडों में मुनगा के पौधे लगाएं जाएगे। जिले में नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत पौधा रोपण को जोड़ा गया है। इसके तहत जिले के किसानों को उनके बाड़ी विकास के लिए तथा उनके खेतों के मेड़ों में मुनगा के पौधे लगाने के लिए निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुनगा पौधा रोपण अभियान के तहत जिले के सभी गर्भवती, प्रसुता माताओं और कुपोषित बच्चों को भी जोड़ा गया है। इसके तहत पंजीकृत गर्भवती माताओं और संस्थाग प्रसुता माताओं को उनके बाड़ी में मुनगा के पौधे लगाने के लिए निःशुल्क वितरण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में चिन्हांकित कुपोषित बच्चों के समुचित विकास के लिए भी उनके घरों में मुनगा के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कवर्धा विकास खण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी कुटू में 20 हजार मुनगा के पौधे, बोडला विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी लालपुर में 20 हजार मुनगा के पौधे, पंडरिया विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी मोहतरा में 20 हजार मुनगा के पौधे, सहसपुर लोहरा विकासखण्ड के शासकीय रोपणी, रणजीतपुर में 20 हजार मुनगा के पौधे और हाईटेक रोपणी सहिला में 12 हजार मुनगा के पौधे तैयार किए गए हैं।

कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी जनपद पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पौधा रोपण के लिए मानसून से पहले तैयारी करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *