LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री का पाती : क्वॉरंटाईन अवधि पूरा करने वालों से संक्रमण का खतरा नहीं, आप सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण को फिर सीमित करने में सफल होंगे : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने जनता से की अपील: मन में किसी भी तरह का न रखें संशय

मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने राज्य की जनता के नाम जारी अपनी अपील में कहा है कि क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपने गांव और घर लौटने वाले भाई-बहनों से कोरोना संक्रमण का किसी भी तरीके का खतरा नहीं है। इनके गांव घर लौटने पर संक्रमण को लेकर अपने मन में किसी भी तरीके का संशय न रखें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा है कि क्वॉरंटाईन सेंटर से 14 दिन का क्वॉरंटाईन पूरा करके श्रमिक भाई-बहनों का अपने गांव घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ जगह से ऐसी सूचना आयी हैं कि गांव के लोग इन्हें वापस गांव में प्रवेश देते समय मन में संशय रख रहे हैं। संशय या संदेह की कोई बात नहीं हैं, ये आपके भाई, बहन हैं, स्वस्थ हैं और 14 दिन का क्वारंटाईन पूरा करके आये हैं। आप इस बात को समझे कि अब इनसे गांव में संक्रमण का कोई खतरा नहीं हैं। मुझे पूरा विश्वास हैं कि आप इस बात को समझेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गये छत्तीसगढ़ी भाई, बहनों के राज्य में लौटने का क्रम जारी है। हमने इस संकट की घड़ी में अपने राज्य में लौटने के इच्छुक लोगों के लिए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराये हैं और यह क्रम लगातार जारी है। अभी तक राज्य में 56 ट्रेनों के माध्यम से 76 हजार 772 श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को राज्य वापस लाया जा चुका हैं । बस, ट्रेन और अन्य माध्यमों से अब तक राज्य में कुल 2 लाख 44 हजार 686 श्रमिक वापस आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में लौटे इन सभी श्रमिकों और राज्य के अन्य निवासियों की सुरक्षा के लिए हमने सभी को नियमानुसार 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाईन में रखने की व्यवस्था की हैं, इसके लिए हमने 19 हजार 216 क्वारंटाईन सेंटर बनाये हैं, जिनमें 7 लाख 6 हजार 416 लोग रह सकते हैं। यह प्रयास किया गया है कि राज्य की हर ग्राम पंचायत या उसके आसपास क्वारंटाईन सेंटर हो ताकि ग्रामवासी अपने ग्राम के पास ही रह सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन क्वारंटाईन सेंटर में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करायी है। कोरोना महामारी के इस दौर में इतनी बड़ी संख्या में क्वारंटाईन सेंटर बनाना और उनमें आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना कोई आसान कार्य नहीं है। मैं इन क्वारंटाईन सेंटर में तैनात सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभारी हूॅ, आप सभी संकट के इस समय में बहुत अच्छा और प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। क्वारंटाईन सेंटर में रह रहे सभी श्रमिक भाई -बहन भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पूरा सहयोग कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर क्वारंटाईन सेंटर में कतिपय व्यवस्था संबंधी शिकायतें आयीं, जिसे हमने जानकारी मिलते ही तत्काल दूर करने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्यों में काम करने गए भाई-बहनों के लौटने से राज्य में संक्रमण में वृद्धि हुई है। इसको लेकर परेशान और भयभीत होने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण में वृद्धि कुछ समय के लिए है। आप सबके सहयोग से हम फिर कोरोना संक्रमण को सीमित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि सभी छत्तीसगढ़ी भाईयों-बहनों की सर्तकता और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक उपायों, फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन से कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ जीतेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles