मनोज मंडावी विधानसभा उपाध्यक्ष बने, CM बघेल ने बधाई….मंडावी ने मुख्यमंत्री और पुनिया का किया आभार
सीएम भूपेश बघेल ने मनोज मंडावी को सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर बनने की बधाई दी है। सीएम ने कहा है कि सभी दलों ने प्रस्तावक फॉर्म में हस्ताक्षर किए हैं । मनोज मंडावी सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं । प्रस्तावक के रूप में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह और बसपा विधायक केशव चंद्रा ने हस्ताक्षर किए हैं ।
मंडावी ने इस उपलब्धि पर सीएम भूपेश बघेल और पीएल पुनिया का आभार जताया है। साथ ही बीजेपी और जेसीसीजे के प्रति भी आभार व्यक्त किया है । मनोज मंडावी भानुप्रतापुर से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं । मंडावी के नाम पर विपक्षी दलों बीजेपी, जोगी कांग्रेस और बसपा ने भी अपनी सहमति दी थी । सदन में कांग्रेस के भारी बहुमत को देखते हुए विपक्षी दलों ने चुनाव न लड़ते हुए सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुनने की पहल की थी ।
ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...








