LIVE UPDATE

मंत्री अमर अग्रवाल का “मास्टर स्ट्रोक”….निर्दलीय पार्षद संजय यादव को कराया भाजपा प्रवेश, इस वार्ड से जीतना हर चुनाव में मंत्री के लिए रहा चुनौतीपूर्ण

चुनाव के पहले मंत्री अमर अग्रवाल अपनी सियासी चाल में एकबार फिर कांग्रेस को मात देते नजर आ रहे हैं | मंत्री अमर बिलासपुर वार्ड क्रमांक 10 के निर्दलीय पार्षद संजय यादव को आज भाजपा प्रवेश कराकर एक अभेद ग्रह को भाजपा के लिए ढहा दिया है | कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्षद संजय यादव भाजपा प्रवेश करना बता रहे हैं | संजय यादव वार्ड क्रमांक 10 से दो बार निर्दलीय पार्षद बने है, इस वार्ड से बीजेपी हमेशा हार का सामना करते आ रही है, वहीं मंत्री अग्रवाल को भी इस वार्ड से कम वोट मिलते रहे हैं | मंत्री के इस कदम से बिलासपुर के राजनीतिक गलियारे में जमकर हलचल मची हुई है |

बता दें कि वार्ड क्रमांक 10 के निर्दलीय पार्षद संजय यादव बीजेपी में शामिल हो गए है, इस वार्ड से दो बार निर्दलीय पार्षद बने संजय यादव का बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को एक तरह का बड़ा झटका मिला है, बीजेपी को निश्चित ही फायदा | वार्ड क्रमांक 10 बीजेपी पर हमेशा भारी पड़ते रही है, वहीं मंत्री अमर अग्रवाल को भी इस वार्ड से कम वोट ही प्राप्त होता था,  अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाते हुए संजय यादव को बीजेपी में शामिल कर लिया है, बीजेपी में शामिल होने के बाद संजय यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहां कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा मेरा उपेक्षा की है, मुझे कभी योग्य नहीं समझा है इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूँ, इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ मिलकर चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *