LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : होली में पूरे दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 29 मार्च को, होली त्यौहार के मद्देनजर, शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले की सभी देशी/विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल.3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के आदेश कलेक्टर ने जारी किया है।

प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। सभी जिले के कलेक्टर ने आबकारी अमले को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाय। शिकायत प्राप्त होने पर शक्ति से रोक लगायी जाय और जप्त करने की कार्रवाई की जाये। उन्होेंने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *