राजनीति

विजय शर्मा की हुडी ने खींचा सियासी ध्यान, लिखा- ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ खरगे के बयान पर डिप्टी CM का जवाब


रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी सियासी पलटवार देखने को मिला है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस बार बयानबाजी के बजाय अपने पहनावे के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर काले रंग की हुडी पहने अपनी तस्वीर साझा की है, जिस पर लिखा है- ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’

विजय शर्मा की यह तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से दिए गए तंज और राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Vijay Sharma Gen Z Style Post : 'मोदी कहीं नहीं ...

हुडी पर लिखे संदेश से दिया राजनीतिक जवाब

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे काले रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं। हुडी पर अंग्रेजी में लिखा संदेश सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में है। खास बात यह है कि संदेश में ‘Broooo!’ जैसे अनौपचारिक शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर और दिलचस्प बना दिया है।

खरगे ने क्या कहा था?

दरअसल, 25 अक्टूबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में कांग्रेस की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने आवाज लगाई- ‘मोदी नहीं जाएगा।’ इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा था- ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनका यह बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। बयान को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया सियासी संदेश

खरगे की टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में विजय शर्मा की हुडी वाली तस्वीर को भी एक राजनीतिक पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने खरगे का नाम लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया, लेकिन हुडी पर लिखा संदेश अपने आप में राजनीतिक जवाब के तौर पर चर्चा बटोर रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp