छत्तीसगढ़ खबरें

Chhattisgarh के इस थाने में मनाया एक साल के बच्चे का जन्मदिन, लेकिन इसके पीछे की कहानी है हैरान कर देने वाली, पढ़ें

रायपुर में पारिवारिक विवाद के बीच पिता बच्चे को लेकर चला गया था, मां की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश; सकुशल बरामदगी के बाद भावुक हुआ माहौल


रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। पारिवारिक विवाद के बीच मां से बिछड़े एक वर्षीय मासूम को पंडरी थाना पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। खास बात यह रही कि जिस दिन बच्चा मां से बिछड़ा था, उसी दिन उसका पहला जन्मदिन भी था। बच्चे को मां के सुपुर्द करने के बाद पुलिसकर्मियों ने थाने में ही केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय प्रिया पाण्डेय का विवाह वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुआ था। दोनों का एक वर्षीय बेटा है। पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी पिछले करीब सात से आठ महीने से अलग रह रहे थे।

3 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे लाकेश सिंह बंजारे अपनी पत्नी के दलदल सिवनी स्थित घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लाकेश ने प्रिया के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

थाने पहुंची मां, पीछे से बच्चे को लेकर चला गया पिता

विवाद के दौरान शाम करीब पांच बजे लाकेश ने बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर में सुरक्षित रख लिया।

इसके बाद प्रिया शिकायत दर्ज कराने पंडरी थाना पहुंची। इसी दौरान शाम करीब छह बजे उसका पति वहां पहुंचा और बच्चे के साथ उसका मोबाइल फोन भी जबरदस्ती अपने साथ ले गया।

पुलिस ने ढाई घंटे में खोज निकाला मासूम

एक वर्षीय बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पंडरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल तलाश शुरू कर दी। डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी आदित्य पाण्डेय और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय की टीम ने पतासाजी शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महज ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर मां ने राहत की सांस ली।

थाने में केक काटकर मनाया मासूम का पहला जन्मदिन

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि 3 नवंबर को ही बच्चे का पहला जन्मदिन था। मां से बिछड़ने और फिर पुलिस की मदद से सुरक्षित वापस मिलने के बाद पंडरी थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया।

पुलिसकर्मियों ने बच्चे के साथ खुशियां साझा कीं। एक ओर जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मासूम को सुरक्षित उसकी मां तक पहुंचाया, वहीं दूसरी ओर उसका जन्मदिन मनाकर पुलिस के मानवीय चेहरे की भी झलक दिखाई।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने लाकेश सिंह बंजारे (28 वर्ष), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp