LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : 1 जून से “लॉकडाउन” अनलॉक….रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल, सैलून खोलने की इजाजत, दूसरे राज्यों में आवाजाही से भी हटेगा प्रतिबंध छूट, 3 फेज में मिलेगी….सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है, लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है | लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा, कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है, गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन तीन फेज में खुलेगा | सरकार ने पहले फेज के तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है. हालांकि सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है |

बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश फिलहाल लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है, लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है, ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है, दूसरे फेज के तहत स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है. जुलाई में राज्य इसपर फैसला लेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनलॉक 1 में मिलेगी ये छूट
– गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनलॉक 1 में एक से दूसरे राज्य में आवाजाही के लिए किसी भी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी.

– मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे. अनलॉक 1 में 8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश के सभी हिस्सों में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा. हालांकि जरूरी सामान के लिए किसी भी तरह का कर्फ्यू नहीं रहेगा. अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था.

– अब अनलॉक वन के दूसरे चरण में स्कूल कॉलेज खोलने पर सरकार फैसला लेगी. राज्य सरकारों को इस फैसले के लिए अधिकृत किया गया है.

अनलॉक 1 के होंगे तीन फेज (Unlock 1 have 3 phases)

फेज 1
8 जून के बाद ये जगहें खुल सकेंगी

* धार्मिक स्थल/इबादत की जगहें.
* होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सर्विसेस.
* शॉपिंग मॉल्स.
स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से हो सके.

फेज 2

* राज्य सरकार से सलाह लेने के बाद स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन, ट्रेनिंग और कोचिंग इंस्टिट्यूट खुल सकेंगे.
* शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला राज्य सरकारें संस्थानों से जुड़े लोग और बच्चों के माता-पिता से बातचीत पर कर सकती है.
* राज्य सरकार से फीडबैक मिलने के बाद इन संस्थानों को खोलने का फैसला जुलाई में लिया जा सकता है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा.

फेज 3
निम्नलिखित गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए स्थिति का आंकलन करके फैसला लिया जाएगा.

* इंटरनेशनल फ्लाइट्स.
* मेट्रो रेल.
* सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इन जैसी जगहें.
*सोशल, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, कल्चरल फंक्शंस, धार्मिक समारोह और बाकी बड़े जश्न पर फैसला हालातों का जायजा लेने के बाद किया जाएगा.

लॉकडाउन 5.0 में हैं कई चुनौतियां
लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) में देश के सामने दो चुनाैतियां हैं. एक तरफ आर्थिक गतिविधियों में छूट के जरिए अर्थव्यवस्था को दोबारा से पटरी पर लाने की कोशिश होगी, तो वहीं दूसरी तरफ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) को भी काबू करना है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles