LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : देश की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार, 7 जुलाई के बाद शुरू होगा ह्यूमन ट्रायल, भारत बायोटेक बना रहा COVAXIN…….15 अगस्त को होगा लॉन्च

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे रोजाना हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं और कई जान गंवा रहे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल भारत में तैयार की जा रही कोविड-19 की वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वैक्सीन को बना रही कंपनी भारत बायोटेक Covaxin को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस दौरान क्लीनिकल ट्रायल को पूरा का करने का निर्देश दिया गया है।

आईसीएमआर की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, आने वाले 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एम्स समेत देश के 13 अस्पतालों को क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने को कहा गया है। ताकि तय दिन इस टीके को लॉन्च किया जा सके। बता दें कि भारत बायोटेक वहीं कंपनी है जिसने पोलियो, रोटावायरस, रेबीज, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना के मामले 6 लाख 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6328 केस सामने आए हैं, जबकि 125 लोगों की जान गई है। यहां कोरोना के कुल मामले तेजी से 2 लाख की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक दिन में 4343 नए मामले दर्ज हुए और 57 लोगों की जान गई। यहां भी संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख के काफी करीब है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *