LIVE UPDATE
Trending

विधायक को हुआ कोरोना : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, एक और विधायक को हुआ कोरोना, राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती….बजट सत्र के दौरान 4 MLA हुए संक्रमित

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली । आम लोगों के साथ-साथ विधायक, मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं । विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जहां दो मंत्री और दो विधायक कोरोना संक्रमित हुए हैं. वहीं अब एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है. क्या आम, क्या खास. एक बार फिर सब इसकी जद में आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र भी इससे अछूता नहीं रहा. बजट सत्र के दौरान ही जहां कांग्रेस विधायक अरुण वोरा कोरोना पॉजिटिव हुए. इसके ठीक एक दिन बाद जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह भी संक्रमित पाए गए. इसके बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उसी दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह कोरोना हो गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जोगी कांग्रेस के ही एक और विधायक प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. प्रमोद शर्मा विधानसभा सत्र में मौजूद रहे हैं. प्रमोद शर्मा ने अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय है. मौत के आंकड़ों में जो कमी आई थी, अब तो वह भी बढ़ने लगी हैं.

हैरान करने वाली ये है कि सरकार की कोरोना डेथ ऑडिट कमिटी की रिपोर्ट भी लगातार चेताने वाली आ रही है. रिपोर्ट में यह साफ आया है कि लोग फिर से बेहद लापरवाही बरत रहे हैं. लक्षण दिखने के बाद भी कोरोना के टेस्ट नहीं करा रहे हैं. वही देर से डॉक्टर के पास जाने से उन्हें बचाया भी नहीं जा सका जा रहा है. राज्य में अब तक कोरोना से 3880 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर तीन लाख 16 हजार तीन सौ 11 हो गई है. जाहिर तौर पर जितने भी लोग विधायक, मंत्री समेत अन्य लोग जो विधानसभा के बजट सत्र में मौजूद थे उन सभी पर सबकी नजर है.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *