देश - विदेश

बहुचर्चित “नान घोटाले” की जांच का जिम्मा आईजी कल्लूरी को, सरकार ने गठित की 12 सदस्यीय SIT टीम, तीन माह में जांच पूर्ण करने के निर्देश….कई चर्चित नाम घोटाले में शामिल


प्रदेश की बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले मामले की जांच का जिम्मा राज्य सरकार ने आईजी एसआरपी कल्लूरी को सौंप दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आईजी कल्लूरी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन करते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट तीन महीने में देने को कहा है |

बता दें कि प्रदेश में सरकार बदलते ही इस मामले के एक अहम् अभियुक्त अनिल टुटेजा ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर इस मामले की जांच निष्पक्ष कराने की मांग की थी | इसके साथ ही उन्होंने पत्र लिखकर बताया था की इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज दो साल पहले ही उपलब्ध करा दिए थे।

सूत्रों कि माने तो इस फाइल में कई अहम् खुलासे हो सकते है, इसमें कई प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आ सकते है, जिसमें तत्कालीन रमन सरकार के मंत्री और कई अधिकारीयों के नाम भी सामने आ सकता है | विपक्ष में रहते हुए भूपेश बघेल ने इस मामले की जांच करने के लिए कई बार मांग किया था |

बता दें कि 12 फ़रवरी 2015 को ओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के कई अफसरों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसमें रमन सरकार के दो मंत्री का नाम सामने आया था, इसके साथ ही कई अधिकारियों के नाम भी इस घोटाला में शामिल होना बताया जा रहा है |

ये हैं कल्लूरी के नेतृत्व में गठित एसआईटी के सदस्य :
1 एस.आर.पी.कल्लूरी पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आर्थिक अपराध SIT अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छ ग. प्रभारी
2.आई.कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर
3 मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी,रायपुर
4 उनेजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर
5 विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
6 अनिल बक्शी, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
7 एल.एस.कश्यप निरीक्षक, सी.आई.डी.रायपुर
8 बृजेश तिवारी, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
9 रमाकांत साहू, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
10 मोतीलाल पटेल, निरीक्षक, काकेर
11 फरहान कुरैशी, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू रायपुर
12 एन.एन. चतुर्वेदी, विधि विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त उप संचालक सदस्य

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp