Breaking news

पंचतत्व में विलीन हुई बिंदेश्वरी बघेल…..नम आंखों से CM भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल पंचतत्व में विलीन हो गई है, सीएम भूपेश ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी। बता दे कि कल रविवार की शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता जी का निधन हो गया था |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का पार्थिव शरीर भिलाई-3 सीएम निवास ने निकाली गई, अंतिम संस्कार गृहग्राम ग्राम कुरुडीह में किया जाएगा।

बता दें कि सीएम भूपेश की माता बिंदेश्वरी बघेल लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं, जिसके बाद उन्हें राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल को डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि अब आपकी माता जी के पास कुछ ही समय बचा हुआ है। इसके बाद से सीएम भूपेश बघेल अस्पताल में मैजूद थे।

सीएम भूपेश की माता जी के अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, एडीजी अशोक जुनेजा |

हरिभूमि ग्रुप के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,छतीसगढ़ प्रान्त संघचालक विसराराम यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, डीजीपी डीएम अवस्थी, डीजी आरके विज, डीजी एएन उपाध्याय, आईजी हिमांशु गुप्ता, आईजी आनंद छाबड़ा, आईजी जीपी सिंह, एसएसपी संजीव शुक्ला, एसपी रायपुर ऐरफ शेख सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp