LIVE UPDATE

नीति आयोग की बैठक से पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस शासित राज्यों की अहम् बैठक, CM भूपेश समेत ये मुख्यमंत्री बैठक में हुए शामिल….बैठक में विभिन्न मुद्दा को लेकर हुई चर्चा

नीति आयोग की बैठक से पहले कांग्रेस शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकत कर इस बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार विमर्श किए, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लिया |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान इन मुख्यमन्त्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक के एजेंडे और उसमें उठाये जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की, इस बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी शामिल थे |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे खासकर कर्जमाफी के असर से जुड़ा विषय उठा सकते हैं.’’ इसके अलावा नीति आयोग की मीटिंग से पूर्व हुई इस बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख मुद्दे रहे- नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के सम्बंध में, कृषि क्षेत्र में केंद्र द्वारा नए प्रयास करने की आवश्यकता के सम्बंध में और फॉरेस्ट एक्ट में संशोधन आदि रही |

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर नीति आयोग के संचालन परिषद की पांचवीं बैठक होगी. इस बैठक में सूखे की स्थिति, कृषि क्षेत्र के संकट, वर्षा जल संचयन और खरीफ फसल के लिए तैयारियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक के पांच सूत्री एजेंडा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, कृषि में बदलाव और सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी शामिल हैं। बैठक में विशेषरूप से नक्सल प्रभावित जिलों पर विचार-विमर्श होगा. राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाग लेंगे. नयी नरेंद्र मोदी सरकार में संचालन परिषद की यह पहली बैठक है.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *