LIVE UPDATE

तेलंगाना में विधानसभा भंग, CM केसी राव की सिफारिश को राज्यपाल ने किया मंजूर….नवम्बर में चुनाव की संभावना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने तेलंगाना विधनासभा को भंग करने का फैसला किया है। साल के आखिर में चार राज्यों के साथ चुनाव कराने के लिए कैबिनेट ने यह फैसला 6 सितंबर को किया है। इसकी जानकारी राज्यपाल को देने के लिए वह राज भवन गए थे ।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने सीएम की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। गुरुवार को 6 तारीख होने की वजह से कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक केसीआर 6 नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। लिहाजा, उन्होंने विधानसभा को भंग करने का फैसला इसी तारीख को लिया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति सरकार का कार्यकाल मई 2019 तक का है। हालांकि, मुख्यमंत्री केसीआर इस साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले चुनाव के साथ ही यहां भी चुनाव कराना चाहते हैं। बताते चलें कि साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीससगढ़, राजस्थान और मिजोरम के विधानसभा चुनाव होने हैं  ।

गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य का गठन होने के बाद 2014 आम चुनाव के साथ ही तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुए थे। तेलंगाना के साथ ही आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही राज्य में समय पूर्व चुनाव के कयास लगने शुरू हो गए थे।

सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी तेलंगाना के बीजेपी नेताओं को बता दिया है कि साल के आखिर में अगर विधानसभा चुनाव हों तो उसके मद्देनजर तैयार रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles