LIVE UPDATE

ट्रेनी IPS पति पर महिला ने लगाया शोषण का आरोप, FIR दर्ज

एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है, इस महिला का दावा है कि वो ट्रेनी अधिकारी की पत्नी है, अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (पति या पति के रिश्तेदार की ओर से महिला पर क्रूरता), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया गया है, इसके अलावा SC/ST एक्ट भी लगाया गया है |

राचाकोंडा कमिश्नर जोन के तहत जवाहरनगर पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता बी भावना और ट्रेनी आईपीएस के वेंकटा महेश्वर रेड्डी पिछले कई साल से रिलेशनशिप में थे, शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका पति उसे तलाक देकर दूसरी महिला से शादी करना चाहता है |

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुसूचित जाति से आती हैं शिकायतकर्ता
शिकायतकर्ता भावना अनुसूचित जाति (SC) से हैं, भावना का कहना है, ‘महेश्वर रेड्डी और उसके परिवार वालों ने मुझे और मेरे परिवार की हत्या की धमकी दी है, वो आंध्र प्रदेश से कई विधायकों को जानते हैं |
 भावना के मुताबिक दोनों की शादी 2018 में हुई थी और दोनों ही अपने परिवार को इसकी जानकारी दिए बिना ही साथ रह रहे थे, भावना का आरोप है कि आईपीएस में चयन होने के बाद महेश्वर रेड्डी में बदलाव आ गया और अब इस रिश्ते से छुटकारा चाहता है |

एफआईआर दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भावना का कहना है, ‘मेरा पति कहता है कि शादी करना गलती थी, वो ये भी कहता है कि उसके घरवाले मेरी जाति और सामाजिक दर्जे की वजह से मुझे कभी स्वीकार नहीं करेंगे, उसने मुझे ब्लैकमेल भी किया कि अगर वो मुझे अपने घर ले गया तो उसके माता-पिता अपनी जान दे देंगे. वो तलाक चाहता है, उसने तलाक के बदले पैसा देने की पेशकश भी की |

भावना ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस कमिश्नर महेश भागवत से संपर्क किया. भागवत ने कहा, ‘कानून अपना काम करेगा | एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एसीपी कुशाईगुडा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक इस तरह के मामले में एफआईआर से पहले तीन बार काउंसलिंग जरूरी होती है, दोनों पक्षों को बुलाया गया और सुलह के लिए वक्त दिया गया. लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया.’ महेश्वर रेड्डी की फिलहाल मसूरी (उत्तराखंड) में ट्रेनिंग जारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *