LIVE UPDATE

जोगी कांग्रेस का “खेत चलो अभियान” आज से!…राजनांदगांव के किसानों के साथ हाथ बटाएंगी ऋचा, अमित जोगी संभालेंगे बिलासपुर की कमान

जोगी कांग्रेस आज से किसानों के बीच  चुनावी बिगुल फूंकते दिखाई देगी | छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आज से खेत चलो अभियान चलाने का फैसला लिया है । इस अभियान की शुरुआत आज से होगी । आज जेसीसीजे चीफ अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी राजनांदगांव के डीलाप्रहरी गांव से करेंगी, वहीं बिलासपुर में मरवाही विधायक अमित जोगी कमान संभाले नजर आएंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी सुप्रीमों अजीत जोगी भी इस अभियान के तहत प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे । जोगी खुद 29 जुलाई को मुजगहन गांव में जाकर किसानों की खेती किसानी के काम में हाथ बटाएंगे । बता दें कि राजनांदगांव प्रदेश के मुखिया सीएम रमन सिंह का चुनावी क्षेत्र है, साथ ही अजीत जोगी ने भी इस बार यहीं से चुनाव लड़ेंगे । जोगी ने रविवार को अपनी बहु ऋचा जोगी को एक भावुक पत्र लिखकर कहा कि आपको राजनांदगांव चुनावी क्षेत्र का प्रभार सौंप रहा हूं ।


गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली से स्वस्थ होकर लौटते ही अजीत जोगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से रूबरू हुए । इस दौरान उन्होंने बताया कि 23 से 29 जुलाई तक जेसीसीजे द्वारा प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में ‘खेत चलो अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान में सभी कार्यकर्ता जेसीसीजे का चुनाव चिन्ह लेकर खेतों में जाएंगे और किसानों की सहायता करेंगे । किसान के खेत में होगी हल की पूजा
जोगी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि खेत चलो अभियान के दौरान 29 जुलाई को हरेली के दिन किसानों के खेत में जाकर हल की पूजा की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles