LIVE UPDATE

कनाडा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए 2 AAP विधायक! पूछताछ के बाद वापस भेजा

पंजाब से आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को कनाडा में घुसने से रोक दिया गया । आम आदमी पार्टी के रूपनगर से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवां को कनाडा के ओटावा एयरपोर्ट से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया था। सूत्रों के अनुसार कनाडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने दोनों से काफी देर  पूछताछ की।

आपको बता दें कि कुलतार सिंह संधवा कोटकपूरा और अमरजीत रोपड़ से विधायक हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों विधायक हॉलीडे ट्रिप पर कनाडा गए थे। लेकिन जैसे ही रविवार को ओटावा एयरपोर्ट पर उतरे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों ही नेताओं से पूछताछ की गई, जिसके बाद तुरंत उन्हें छोड़ भी दिया गया। हालांकि, उन्हें कनाडा में घुसने नहीं दिया गया, बताया जा रहा है कि सोमवार को वापस भारत लौट सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि दोनों ही विधायक बीते दिनों कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। AAP विधायक अमरजीत सिंह पर उत्पीड़न का मामला चल रहा है। इसके अलावा भी उनका नाम माफियाओं के साथ जुड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles