LIVE UPDATE

जेल में ही रहेंगी रिया और उनका भाई शोविक, कोर्ट से सभी जमानत याचिकाएं खारिज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर विशेष कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। रिया चक्रवर्ती और शौविक को एक बार फिर झटका लगा है और जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बता दें कि सेशंस कोर्ट ने सिर्फ रिया और शौविक ही नहीं बल्कि दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की भी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है।

याद दिला दें कि विशेष जज जीबी गुराव ने बृहस्पतिवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना था। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई थी और इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही हैं।

रिया को फंसा रहा एनसीबी : मानेशिंदे
इससे पहले रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी उनकी मुवक्किल को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया। साथ ही उनसे पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। तीन दिन तक पुरुष अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे। इस मामले में उनकी (रिया) गिरफ्तारी जरूरी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles