LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट में नवंबर में होगी उपचुनाव, चुनाव आयोग की बैठक में फैसला

कोरोना महामारी के बीच मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर चुनाव 29 नवंबर के पहले करवा लिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव और उपचुनावों को लेकर हुई अहम बैठक में ये फैसला लिया है। बैठक के बाद जारी बयान में चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार चुनाव के साथ ही उपचुनाव करवा लिए जाएंगे।

आज हुई बैठक में सभी प्रदेशों के चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है, आयोग के मुताबिक, एक साथ चुनाव कराने से सुरक्षा बलों और दूसरी व्यवस्था जुड़े कर्मचारियों और संसाधनों का कम इस्तेमाल होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार विधानसभा चुनाव नवम्बर माह में सम्भावित हैं, ऐसे में बिहार के साथ ही मरवाही विधानसभा में भी उपचुनाव होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के निधन के बाद से मरवाही विधानसभा सीट रिक्त है।

दरअसल आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव कराने को लेकर कहा है कि 29 नवंबर से पहले विधानसभा के चुनाव करा लिए जाएंगे। बिहार चुनाव के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles