LIVE UPDATE

जब राष्ट्रपति को आठवीं की छात्रा संध्या नेताम ने पढ़ाया “विज्ञान का पाठ”!…स्मार्ट क्लास रूम पहुंचने पर राष्ट्रपति ने सबसे पहले बच्चों से मांगी कक्षा में बैठने की अनुमति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीड़ित दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान उस समय काफी भावुक और प्रफुल्लित हो गए, जब वहां ग्राम जावंगा में राज्य सरकार द्वारा संचालित एजुकेशन सिटी के स्मार्ट क्लास रूम में आठवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा संध्या नेताम ने कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका में आकर उन्हें विज्ञान का पाठ पढ़ाया । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी राष्ट्रपति के साथ स्मार्ट क्लास रूम में मौजूद थे ।

उल्लेखनीय है कि श्री कोविंद ने सबसे पहले इस विशाल शैक्षणिक परिसर की नामकरण पट्टिका डिजिटल लोकार्पण किया। परिसर का नामकरण राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है ।
श्री कोविंद एजुकेशन सिटी का दौरा करते हुए जब परिसर में संचालित स्मार्ट क्लास रूम पहुंचे तो वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से बड़ी विनम्रता के साथ कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी । राष्ट्रपति की इस सहज विनम्रता को देखकर वहां के बच्चे और शिक्षक काफी प्रभावित हुए। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई और खेल आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री कोविंद ने छात्रा संध्या नेताम की अध्यापन शैली से प्रभावित होकर उनसे पूछा की आप विद्यार्थी हैं या शिक्षक या फिर दोनों ? उन्होंने संध्या से उनके नाम का मायने भी पूछा। संध्या ने राष्ट्रपति के सभी सवालों का सकारात्मक जवाब दिया । परिसर में भ्रमण के दौरान श्री कोविंद को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एजुकेशन सिटी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles