LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे मंत्रिमंडल के साथ नजर नहीं आए मंत्री TS सिंहदेव, कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए सिंहदेव, जानिए क्या है वजह

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार आज अपनी दूसरी वर्षगांठ मना रही है, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य, पंचायत, ग्रामीण विकास और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ही शामिल नहीं हो पाए । बताया जा रहा है दोनों मंत्रियों को आज सुबह 9 बजे से अम्बिकापुर से रायपुर के लिए उड़ान भरना था । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों को सुबह 10 बजे तक रायपुर पहुंच जाना था । सुबह 11 बजे तक उन्हें मुख्यमंत्री निवास पहुंचने की योजना थी ।

सरगुजा में भारी कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर समय से उड़ान नहीं भर पाया । दोनों ने मौसम के साफ होने का इंतजार किया । करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी । दोपहर बाद 1.25 बजे तक दोनों मंत्रियों को लेकर रायपुर पुलिस लाइन स्थित हैलिपैड पर उतरा । उधर मुख्यमंत्री निवास में 11.30 बजे से बैठक शुरू हो चुकी थी । बैठक शुरू होने से पहले वहां पहुंचे मंत्रियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी । बाद में सभी लोग कैबिनेट की बैठक के लिए पहुंचे । आज बैठक में 15 प्रस्तावों पर विचार कर हरीझंडी दिखाई गई |

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *