Trending

Trending# : भूपेश सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #CGSwabhimaanKe2Saal, सोशल मीडिया में जमकर मिल रही बधाइयाँ


छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर #CGSwabhimaanKe2Saal लगातार ट्रेन्ड करता रहा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासन की उपलब्धियों का हैशटैग #CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पिछले दो वर्षाें में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वनवासियों सहित सभी वर्गाें के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका धरातल पर गहरा असर दिख रहा है। प्रदेशवासियों ने बड़ी संख्या में नई सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोशल मीडिया पर हैशटैग#CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर इन योजनाओं के प्रति विश्वास जताया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp