LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी….रायपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 से लगेगा टीका….सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच चुकी है. फ्लाइट से पहली खेप रायपुर पहुंची है. 27 कार्टून वैक्सीन के पहले लॉट में पहुंचे हैं । वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं. केंद्र सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ को 3 लाख 23 हजार वैक्सीन भेजने की स्वीकृति दी गई है। वहीं आज कोरोना वैक्सीन की पहली खेप में राजधानी रायपुर पहुंच गई। एयरपोर्ट से स्टेट वैक्सीन सेंटर के लिए रवाना होगी। बता दें कि 16 जनवरी से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा |

बता दें कि छत्तीसगढ़ को कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन मिली है । जो आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित हैं । वहीं आज दोपहर में वैक्सीन फ्लाइट से छत्तीसगढ़ पहुंची है । जिसके बाद इन्हें स्टेट वैक्सीन सेंटर में रखा जाएगा । इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चैन प्वाइंट बनाए गए हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में टीकों के स्टोरेज व लॉजिस्टिक के लिए 630 एक्टिव कोल्ड चेन प्वाइंट और 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चैन स्पेस तैयार हैं। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चैन प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं।

सीरिंज, नीडल और अन्य संसाधनों के स्टोरेज के लिए प्रदेश भर में 360 ड्राई-स्टोरेज भी बनाए गए हैं। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं। जहां अगले कुछ महीनेां में कुल दो लाख 67 हजार हेल्थ वर्कर, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों और सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। वैक्सीन लॉन्च के पहले दिन 16 जनवरी को 99 केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। सभी 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *