LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद के बाद अब बेटे अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ी, चिटफंड घोटाला मामले में कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश…जल्द हो सकती है पूछ्ताछ

प्रदेश की सत्ता हाथ से जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुश्किलें बढ़ती जा रही है, डीकेएस अस्पताल मामले में उनके दामाद डॉ पूर्व पुनीत गुप्ता का नाम आने के बाद अब चिटफंड घोटाले में उनके बेटे का नाम सामने आया है | कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक सिंह समेत 20 अन्य लोगो के खिलाफ जाँच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिया है |

चिटफंड घोटाला धोखाधड़ी मामले में अंबिकापुर जिला कोर्ट ने डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह व अन्य भाजपा नेताओं समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज परिवाद में पुलिस को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय में दर्ज परिवाद में अभिषेक समेत अन्य पर चिटफंड कंपनी के संचालक सदस्यों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सुमेरपुर के रहने वाले ज्ञान दास एक चिंटफंड कंपनी अनमोल इंडिया में अभिकर्ता के तौर पर काम करता था। उसने अपना पैसा भी कंपनी में जमा कराया था लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कंपनी से उसे रकम वापस नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बीपी वर्मा की अदालत में परिवाद दायर किया था |

ज्ञान दास ने परिवाद में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राजनांदगांव के पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ कंपनी से सांठगांठ और धोखाधड़ी में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब कंपनी के संचालक मंडल में शामिल थे, और कंपनी के प्रचार प्रसार भी किये थे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles