Trending

गोलीकांड अपडेट : कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या में इस्तेमाल शूटर्स की कार बरामद….इधर पुलिस खंगालती रही CCTV फुटेज, उधर चमका देकर फरार हो गए शूटर्स


दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की हत्या में इस्तेमाल शूटर्स की कार बरामद कर ली गई है । भरनी-परसदा गांव में पोड़ी रोड पर नीले रंग की कार मिली। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वारदात के दिन पुलिस रायपुर टोल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, इधर बिलासपुर-कोटा रोड से शातिर शूटर्स फरार हो गए। जांच में पता चला है कि कार का नंबर प्लेट बदला गया था।

इसी कार में सवार थे शूटर्स।

आपको बता दें कि एक दिन पहले संजू त्रिपाठी पर ताबतोड़ गोलियां बरसाकर हमलावरफरार हो गए। घटनास्थल पर आठ बार फायरिंग के सबूत मिले है, जिसमें से एक गोली मिस फायर भी हुई थी। इधर, घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मर्डर केस के पीछे सुपारी किलिंग की आशंका जताई जा रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी पर शक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोलीकांड की इस घटना के बाद आईजी बद्रीनारायण मीणा, एसएसपी पारुल माथुर सहित पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम को पॉइंट देकर तत्काल सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कराई गई। पड़ोसी जिलों में भी पुलिस की नाकेबंदी हुई। इसके बाद भी पुलिस अब तक हमलावरों की धरपकड़ नहीं कर पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी लेकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले शूटर्स को संजू को दिखाकर पहचान कराया गया होगा। फिर योजना बनाकर संजू को निशाना बनाया गया होगा। इस वारदात की पूरी प्लालिंग से अंजाम दिया गया है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश के लिए टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूनसान जगह पर कार छोड़कर फरार हो गए बदमाश।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp