बिलासपुर न्यूज़ : जेल के सामने तलवार लहराते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार


बिलासपुर की पुलिसिंग फेल नजर आ रही है, एक दिन पहले बीच सड़क में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, अब जेल के सामने तलवार लहराने का मामला सामने आया है, इस मामले में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. सोशल मीडिया में कुछ लड़कों द्वारा बिलासपुर सेंट्रल जेल के सामने तलवार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. लड़कों का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा. ये लड़के शहर के तालापारा मसानगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस मामले में बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने तत्काल संज्ञान लिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को तलवार लहरा रहे लड़कों को पकड़ने के निर्देश दिए थे. सिविल लाइन पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp