LIVE UPDATE
Trending

कोरोना : 24 घंटे में 13 हजार से अधिक नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा 3.80 लाख के पार

देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 13 हजार 586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हो गई है. अब कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है.

कोरोना से अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 10 हजार 386 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 2 लाख 4 हजार 711 हो गया है. अभी देश में 1 लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 8726 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से से 2877 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 65 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 49,979 हो गई है. इनमें से 21,314 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 1969 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में भी कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 3752 नए केस सामने आए हैं. इसी दौरान पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 100 मरीजों की जान भी गई है. प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 20 हजार 504 हो गई है, जिसमें 5751 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 7,000 का आंकड़ा पारकर 7,040 तक पहुंच गया. इस बीच, वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 44 हो गई. राहत की बात है कि अब तक 4,961 मरीज ठीक हो चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *