LIVE UPDATE
Trending

कौन हैं IPS जितेंद्र शुक्ला? छत्तीसगढ़ कैडर के इस अफसर को NSG ग्रुप कमांडर की अहम कमान, गृह मंत्रालय का आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि जितेंद्र शुक्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया गया है.

NSG में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्ति

यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत की गई है और उन्हें एसपी स्तर का पद दिया गया है. गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करे, ताकि वे जल्द से जल्द एनएसजी में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें. एनएसजी देश की एक विशेष और अहम सुरक्षा एजेंसी है, जो आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने का काम करती है. ऐसे में किसी राज्य कैडर के अधिकारी का यहां चयन होना सम्मान की बात मानी जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन हैं IPS जितेंद्र शुक्‍ला?

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं. उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से एजुकेशन पूरी की. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और जियोग्राफी में एमए की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2013 में आईपीएस सेवा ज्वाइन की. उन्होंने 2 सितंबर 2013 को आईपीएस के रूप में कार्यभार संभाला.

इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने अंबिकापुर में सीएसपी और सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं. वे सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles