देश - विदेश

PM मोदी का CM विष्णुदेव साय को पत्र: छत्तीसगढ़ से पुराना नाता किया याद, सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति का किया जिक्र


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से अपना पुराना जुड़ाव याद किया। सरगुजा-बस्तर की संस्कृति और बस्तर में बदलाव का जिक्र किया।


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया है। प्रधानमंत्री ने पत्र में सरगुजा से बस्तर तक की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय परंपराओं और छत्तीसगढ़ के लोगों के अपनत्व का उल्लेख किया। उन्होंने माओवाद प्रभावित रहे बस्तर में आ रहे बदलाव पर भी खुशी जताई और इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।


प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका रिश्ता केवल प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि संगठन के दिनों से जुड़ा रहा है। उस दौर में उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया और यहां की संस्कृति, परंपराओं तथा जनजीवन को करीब से समझने का अवसर पाया।


26वें स्थापना दिवस पर भेजा शुभकामना संदेश
प्रधानमंत्री ने पत्र की शुरुआत ‘जोहार’ से करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश के सभी नागरिकों को छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्य निर्माण का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन लाखों लोगों की दशकों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय था।


मोदी ने यह भी याद किया कि पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर उन्हें प्रदेश आने का मौका मिला था। नए विधानसभा भवन के लोकार्पण को उन्होंने राज्य की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।


बस्तर में बदलाव को बताया परिवर्तन का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने पत्र में बस्तर का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कभी माओवाद के रेड कॉरिडोर के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास के नए केंद्र बन रहे हैं। सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस्तर में आए बदलाव को उन्होंने गर्व का विषय बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cc
cc
cc
ccc

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp