LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम, रायपुर से जशपुर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को बेहद व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर से लेकर जशपुर जिले तक उनके कई महत्वपूर्ण दौरे और कार्यक्रम निर्धारित हैं।

सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से उनका दिन का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस का सख्त फरमान: BJP नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करेंगे कांग्रेसी, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
CG-कांग्रेस का सख्त फरमान: BJP नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करेंगे कांग्रेसी, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
April 4, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर सख्ती और अनुशासन का नया अध्याय जुड़ गया है। रायपुर ग्रामीण जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर में मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। वहां कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पहुंचकर कुछ समय विश्राम करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3 बजे वे कुनकुरी के सलियाटोली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां प्रभु श्री रामकथा रूपांतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुनः हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।

शाम को रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन का समापन पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस दफ्तर में बवाल: जिला उपाध्यक्ष की पार्टी से छुट्टी, निष्कासन आदेश जारी
CG-कांग्रेस दफ्तर में बवाल: जिला उपाध्यक्ष की पार्टी से छुट्टी, निष्कासन आदेश जारी
April 4, 2026
– मारपीट-तोड़फोड़ के बाद विजय साव 6 साल के लिए बाहरमहासमुंद, 4 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें वे संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI का बिलासपुर में कल हल्लाबोल; छात्रसंघ बहाली को लेकर NSUI का जंगी प्रदर्शन, बिलासपुर यूनिवर्सिटी का करेंगे घेराव
NSUI का बिलासपुर में कल हल्लाबोल; छात्रसंघ बहाली को लेकर NSUI का जंगी प्रदर्शन, बिलासपुर यूनिवर्सिटी का करेंगे घेराव
April 5, 2026
बिलासपुर, 5 अप्रैल 2026। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में छात्र राजनीति एक बार फिर सक्रिय होती नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles