Trending
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल दौरे पर, कई नामांकन रैलियों में होंगे शामिल
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11:50 बजे झारग्राम में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे नयाग्राम, गोपिबल्लावपुर, झारग्राम और बीनपुर क्षेत्रों में भी पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे और चुनावी माहौल को धार देंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय होटल में विश्राम करेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे वे रायपुर वापस लौट आएंगे।
इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है, जहां भाजपा अपने प्रचार अभियान को तेज कर रही है।


