मुख्यमंत्री आज करेंगे ताबड़तोड़ दौरा: रायपुर से धरसींवा तक कार्यक्रमों की भरमार, कई लोकार्पण और आयोजन में होंगे शामिल


रायपुर, 31 मार्च 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री का मंगलवार को बेहद व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार वे सुबह से लेकर रात तक विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 11:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे “108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) 375 नवीन एम्बुलेंस एवं 05 नवीन नियो-नेटल एएलएस (नवजात शिशुओं के लिए) एम्बुलेंस” का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और शाम 5 बजे फिर से कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे। 5:40 बजे तहसील कार्यालय, धरसींवा पहुंचकर नए तहसील कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।


शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक खेल मैदान, कुंरा (कुंदरागढ़), धरसींवा में आयोजित “युवोत्सव महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रायपुर लौटेंगे।

रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी तीर्थ, एम.जी. रोड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव” में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे रात 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।


पूरे दिन के इस दौरे में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संसाधनों के लोकार्पण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp