देश - विदेश

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 2 करोड़ का दुर्घटना बीमा, 20 लाख का लाइफ इंश्योरेंस, राज्य सरकार का दिवाली गिफ्ट


Desknews@CGNews24.com. राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली के पहले हेमंत सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।अब राज्य के स्थायी और संविदा कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज के तहत कई वित्तीय और बीमा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में  प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच इस संबंध में एमओयू किया गया। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 20 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस और एक लाख रुपये तक का बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। इस पहल से कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुश्किल परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश की गयी है।

कर्मचारियों को मिलेंगी ये बड़ी बीमा सुविधाएं

झारखंड सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के तहत राज्य के स्थायी और संविदा कर्मचारियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत अलग-अलग बीमा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

  • 2 करोड़ रुपये तक दुर्घटना बीमा: कर्मचारियों को अधिकतम दो करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
  • 1.5 करोड़ रुपये तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 1.5 करोड़ रुपये तक की सुरक्षा मिलेगी।
  • 20 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस: कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर मिलेगा।
  • एक लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस: बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस के तहत एक लाख रुपये तक की सुविधा मिलेगी।

करीब पौने दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी इस तरह के समझौते किये जा चुके हैं।इन बैंकिंग समझौतों के माध्यम से राज्य के करीब पौने दो लाख कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में काम किया जा रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुआ नया समझौता भी इसी पहल का हिस्सा है।

एमओयू पर इन अधिकारियों ने किये हस्ताक्षर

समझौते पर झारखंड सरकार की ओर से कोषागार एवं संस्थागत वित्त विभाग के अपर सचिव सह निदेशक कर्ण सत्यार्थी ने हस्ताक्षर किये। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रांची के रीजनल हेड कुंदन कुमार सिन्हा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी मौजूद रहे।इस सैलरी पैकेज से कर्मचारियों को दुर्घटना, जीवन और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के दौरान आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की पहल की गयी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp