छत्तीसगढ़ खबरें

छत्तीसगढ़ में 1703 पदों पर सरकारी भर्ती; दिवाली से पहले युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, CGSSB पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा

CGSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए मंडल पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी।


रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के सबसे अधिक 1,206 पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पंजीयक लिपिक सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

किस पद पर कितनी होगी भर्ती?

कर्मचारी चयन मंडल की अधिसूचना के अनुसार कुल 1,703 पदों का पदवार विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम रिक्त पद
सहायक ग्रेड-3 1,206
सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) 279
पंजीयक लिपिक 50
सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) 40
उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) 34
शीघ्रलेखक (हिंदी) 30
डाटा एंट्री ऑपरेटर 25
स्टेनो टाइपिस्ट 23
शीघ्रलेखक (द्विभाषी) 13
शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) 3
कुल 1,703

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी परीक्षा शुल्क में राहत

इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान भी किया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की शर्तें जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • आवेदन शुरू: 5 नवंबर 2026

  • अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026, शाम 5 बजे

  • त्रुटि सुधार: 28 से 30 नवंबर 2026

  • प्रवेश पत्र: 4 जनवरी 2027

  • लिखित परीक्षा: 10 जनवरी 2027

  • आधिकारिक वेबसाइट: CGSSB Official Website

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp