Trending

Raipur News: पानी डाल कर बढ़ा रहे थे धान का वजन! धान खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारी सस्पेंड, जांच में 10 हजार बोरा धान नमीयुक्त


CG Raipur Dhan Kharidi Kkarmachari Suspended : रायपुर में धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी के साथ उन पर लापरवाही को लेकर FIR भी दर्ज की गई है। आपको बता दें बीते दिन यहां धान खरीद केंद्र पर पानी की पाइप से धान के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था।

ऐसा बताया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। इस मामले में जांच होने के बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग दोषी पाए गए। जिसमें इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

जांच में 10,500 बोरा धान मिला नमीग्रस्त

आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद यहां 10 हजार 500 बोरियां नमी युक्त पाई गई। जिसके बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग सस्पेंड हुए हैं। लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई हुई है।

ये चार कर्मचारी सस्पेंड

विष्णु साहू (प्रभारी समिति प्रबंधक)
उमेश कुमार साहू (लिपिकीय सहायक)
इन्द्रमान निषाद (प्रोसेस सर्वर)
जितेन्द्र साहू (दैनिक वेतनभोगी)

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp