Trending

Chhattisgarh में अफीम की खेती : छिपाने के लिए उगा रखा था चारों तरफ ज्वार, लीज पर ली गई थी जमीन….खेती करने वाला BJP नेता पार्टी से सस्पेंड


दुर्ग। जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे। भीड़ को रोकने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को रेड की गई थी, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे बरामद हुए। मामला समोदा गांव का है, छापेमारी के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन में अफीम के पौधे पाए गए। यह खेत भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े एक नेता का बताया जा रहा है।

घटना सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की खेती होने की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मौके पर पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे। पुलिस ने भीड़ को खेत में जाने से रोकने की कोशिश की, जिस पर लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अफीम की खेती किसने और किसके कहने पर की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp