महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार: प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित, जांच में आरोप सही पाए गए


बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला भरुहिबांस के प्रभारी प्रधान पाठक को महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) समग्र शिक्षा द्वारा शिकायत की जांच कराई गई। जांच के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो महिला शिक्षिकाओं के आरोपों की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्रभारी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग ने कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp