छत्तीसगढ़ खबरें

सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर रौब और सड़क पर दहशत, दो के पास मिले बटनदार चाकू


बिलासपुर। शहर में चाकू लहराकर रौब जमाने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल हुए चाकू लहराने के वीडियो से पुलिस की पकड़ में आया, जबकि दो अन्य युवक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाते पकड़े गए।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव ने जन्माष्टमी के दिन अपने दोस्तों के साथ चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने साहिल यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ओवरब्रिज के पास चाकू लहराकर फैला रहे थे दहशत

इधर, चकरभाठा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ओवरब्रिज के पास शनि ध्रुव और शुभम वर्मा लोगों के बीच चाकू लहराते हुए दहशत का माहौल बना रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लाइक-व्यू के लिए हथियारों का प्रदर्शन न करें

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करने या दोस्तों के बीच रौब दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन न करें। सार्वजनिक स्थान पर चाकू या अन्य हथियार लहराना कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने पर उनकी जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp