सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय; ग्लोबल निवेशकों के सामने CM रखेंगे निवेश का रोडमैप; CEO राउंडटेबल में होगी सीधी चर्चा


रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने सिंगापुर पहुंचे, जहां भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी औद्योगिक क्षमता, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक कारोबारी समुदाय के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

CEO राउंडटेबल में निवेशकों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री साय SING Forum के दौरान आयोजित CEO Roundtable में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

सरकार का फोकस राज्य की नई औद्योगिक नीति, प्राकृतिक संसाधनों, अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और नए औद्योगिक क्षेत्रों की संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखने पर रहेगा।

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SING Forum से निवेश के नए रास्तों पर नजर

SING Forum 2026 में मुख्यमंत्री की सहभागिता को राज्य के लिए वैश्विक निवेशकों तक सीधे पहुंच बनाने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास संभावनाओं को सामने रखते हुए निवेश एवं औद्योगिक साझेदारी के नए अवसर तलाशे जाएंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp