छत्तीसगढ़ खबरें

Mungeli News; मुंगेली में 5 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टी-परपस इंडोर हॉल, 6 खेलों को मिलेगी सुविधा

डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल पर लछनपुर में निर्माण को मंजूरी, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र


रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मुंगेली जिले को बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की पहल पर पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने बुधवार को मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

करीब एक एकड़ भूमि पर बनने वाले इस इंडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसे खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे लछनपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो सकेगा।

इस सुविधा से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने में मदद मिलने की उम्मीद है। आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित होने से क्षेत्र में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर भी मिल सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp