छत्तीसगढ़ खबरें

….जहां बैठकर SP करते हैं काम, उसी केबिन में मिला सांप; मच गया हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा


छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसपी कार्यालय उस समय चर्चा में आ गया, जब पुलिस अधीक्षक के केबिन में अचानक एक सांप दिखाई दिया। केबिन में सांप मिलने की सूचना से कार्यालय में हलचल मच गई। आनन-फानन में वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग के मार्गदर्शन में आरसीआरएस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, एसपी के केबिन में कॉमन वुल्फ स्नेक (Common Wolf Snake) दिखाई दिया था। सांप की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने सावधानी के साथ केबिन की तलाशी शुरू की।

सूचना मिलने पर आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस और अतुल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। टीम ने पूरे एहतियात के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने कार्यालय में मौजूद लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी।

सांप दिखे तो खुद पकड़ने की न करें कोशिश

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि घर, कार्यालय या किसी अन्य स्थान पर सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को दें। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और सांप, दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। सांप भी पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका संरक्षण प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp