LIVE UPDATE

MLA Devendra Yadav : कथित MMS कांड….विधायक देवेंद्र यादव बयान दर्ज कराने पहुंचे थाने, साक्ष्य पेश करने दिया गया था नोटिस

MLA Devendra Yadav. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कथित अश्लील एमएमएस मामले में अपना बयान दर्ज कराने भिलाई नगर थाना पहुंचे, भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने विधायक देवेंद्र का बयान दर्ज किया, बयान दर्ज कराने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी राजनीति कर रही है, पूरी सरकार देवेन्द्र पर केंद्रित हो गई है ।

MLA Devendra Yadav. बता दें कि विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर ने कथित अश्लील एमएमएस कांड मामले में मुद्दा उठाया था , जिसके बाद इस पूरे मामले की जाँच को लेकर एसपी ने विधायक देवेंद्र को कथित अश्लील एमएमएस के मामले में नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने और सभी सबूत पेश करने कहा था, थाने में विधायक देवेंद्र यादव का डेढ़ घंटे तक बयान दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
June 13, 2026
मुंगेली, 12 जून 2026. आमजन को बेहतर, त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी बीजेपी सरकार देवेंद्र यादव पर केंद्रित हो गई है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज सरकार मुझे बदनाम करने के लिए इंट्रेस्ट दिखा रही है, तो इसका सीबीआई जाँच कराइए, मंत्री कहते हैं कि वो इसकी जांच कराएंगे, जबकि उन्होंने खुद एफआईआर दर्ज कराकर मांग की है इसकी जांच की जाए।

देवेंद्र के बाद पुलिस ने भी कराई थी MMS की जांच
विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि MMS में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि वह MMS चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस MMS की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि MMS में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा में उठा था मुद्दा
विधानसभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के MMS का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़ी FIR की जांच की जानकारी भी मांगी थी। उन्होंने सदन में पूछा था कि क्या इस कथित MMS की जांच किसी फोरेंसिक लैब में कराई गई थी या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles