Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 32वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! नवरात्रि से पहले खाते में आ सकते हैं 1000

Mahtari Vandan Yojana October Payment: छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को अब महतारी वंदन योजना की अक्टूबर किस्त का इंतजार है। अगस्त और सितंबर की राशि एक साथ मिलने के बाद अब लाभार्थी 32वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच अक्टूबर की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को अक्टूबर महीने की किस्त जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस तारीख पर राशि ट्रांसफर होने की आधिकारिक पुष्टि सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया जाना बाकी है।
8 अक्टूबर को आ सकती है 32वीं किस्त
नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार अक्टूबर की किस्त नवरात्रि से पहले जारी कर सकती है।
संभावना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसी कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम तारीख और भुगतान कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
इसलिए लाभार्थी महिलाओं को सलाह है कि वे आधिकारिक सूचना आने तक किसी भी अपुष्ट तारीख या सोशल मीडिया पोस्ट पर पूरी तरह निर्भर न रहें।
पिछली बार एक साथ मिली थी दो महीने की राशि
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अगस्त और सितंबर की राशि एक साथ जारी की थी। दोनों महीनों की ₹1,000-₹1,000 की राशि यानी कुल ₹2,000 पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
अब अक्टूबर की मासिक किस्त का इंतजार है।
खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले SMS से भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अगर SMS नहीं आया है, तो ऑनलाइन भी भुगतान की स्थिति चेक की जा सकती है।
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का तरीका
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- वेबसाइट पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर भुगतान की स्थिति देखें।
- लाभार्थी योजना के मोबाइल ऐप के जरिए भी भुगतान की जानकारी चेक कर सकती हैं।
ध्यान रखें
अक्टूबर की किस्त के लिए 8 अक्टूबर की तारीख फिलहाल संभावित है, इसलिए लाभार्थियों को विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। राशि जारी होने के बाद बैंक खाते और योजना के आधिकारिक पोर्टल पर भुगतान की स्थिति जांची जा सकती है।
