LIVE UPDATE
Trending

Mahtari Vandan Yojana 27th Installment Update: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा

Mahtari Vandan Yojana 27th Installment: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. मई में महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी होने वाली है. इसके आने से पहले ये काम पूरे कर लें, वरना आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे.

महतारी वंदन योजना के लिए E-KYC जरूरी

दरअसल, राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव करते हुए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. योजना के असली लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अब राज्य की 68 लाख 48 हजार महिलाओं का आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

E-KYC नहीं तो अटक जाएगा पैसा

जानकारी के मुताबिक, 27वीं किस्त प्राप्त करने से पहले सभी 68 लाख 48 हजार पंजीकृत महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. अगर लाभार्थी अपना आधार और बायोमेट्रिक विवरण जमा नहीं करते हैं, तो उनके खातों में पैसे आना बंद हो जाएगा.

30 जुलाई तक होगी ई-केवाईसी

वहीं ई-केवाईसी की समय सीमा 30 जुलाई कर दी गई है. पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं का सत्यापन बाकी होने के कारण अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है. जिससे महिलाओं को आसानी हो.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ई-केवाईसी कैसे करें?

  • महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर e-KYC करा सकती हैं.
  • इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.
  • आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.
  • पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.

अब तक महतारी वंदन योजना की 26 किस्त जारी

बते दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत, 68.48 लाख महिलाओं के खातों में ₹641.62 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है. प्रत्येक महिला को ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp