LIVE UPDATE
Trending

CG-सूटकेस में गोमांस! छत्तीसगढ़ के इस रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, दो महिलाएं पकड़ी गईं

बिलासपुर, 1 मई 2026. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस ने जांच के दौरान दो महिलाओं के सूटकेस से बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं रायपुर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने सूटकेस में करीब 10 किलो से ज्यादा गोमांस लेकर आ रही थीं।

चेकिंग के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद सूटकेस की तलाशी ली गई। तलाशी में गोमांस मिलने पर पुलिस ने तुरंत दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेस में गोमांस होने की बात स्वीकार कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की खबर फैलते ही कुछ गोसेवक थाने के बाहर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी।

तोरवा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोमांस कहां से लाया गया और इसके पीछे क्या मकसद था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं। पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस मामले में कोई गिरोह शामिल है या नहीं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp